पहले भी खुल चुकी है एग्जिट पोल की 'पोल'


नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती दिख रही है। तमाम चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में वापसी कर रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि एग्जिट पोल हमेशा सफल हुए हैं। शायद भाजपा इसी इतिहास के दम पर एक बार फिर एग्जिट पोल के फेल होने की उम्मीद लगाए हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तो यहां तक कह दिया कि एग्जिट पोल फेल होंगे।


भाजपा 48 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल के फेल होने पर नजर डालें तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण साल 2004 का लोकसभा चुनाव है। उसके बाद 2013 और 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं। कई बार एग्जिट पोल की भी ‘पोल' खुल चुकी है।